Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मश्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की सजीव झांकी सजाई

श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की सजीव झांकी सजाई


Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा में छठे दिन कथावाचक विनी किशोरी ने भगवान की अगासुर वध, गोपीगीत, मथुरा गमन, गोपी विरह, कंस वध, कृष्ण- रुक्मिणी विवाह की कथाओं का प्रसंग सुनाया।

उन्होंने कहा कि भगवान ने गोपियों के साथ रास करके गोपियों का मनोरथ पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि रास आत्मा व परमात्मा का मिलन है। कथा आयोजक आचार्य धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि कथा कृष्ण रुक्मिणी विवाह का सजीव चित्रण किया गया। भगवान कृष्ण की बारात लक्ष्मी नारायण मंदिर से धूमधाम से रवाना हुई, जो नासिरदा के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। जहां ग्रामीणों ने बारात का स्वागत करते हुए माता रुक्मिणी का कन्यादान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d