Deoli News 19 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा शहर मंडल देवली की बैठक कोटा रोड स्थित होटल राजभवर में बैठक हुई।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों की योजना तैयार कर जिम्मेदारियां दी गई। वही चुनाव को लेकर पदाधिकारी से सुझाव लिए। इसके अलावा देवली शहर से भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मत दिलाने का लक्ष्य तय कर योजना तैयार की गई। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने सभी पदाधिकारी को एकजूट होकर पार्टी हित में काम करने की बात कही। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी, राजेंद्र साहू, यगेश दाधीच, दिनेश जैन, महामंत्री राजीव गोयल, राकेश ओसवाल, बंसी मेघवंशी, मंत्री मुकेश मीणा, सुनील सेठी, नवनीत धाकड़, महेश शर्मा, सुरेंद्र मीणा भी मौजूद थे।



