Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने देवली डीएसपी रामसिंह जाट के निर्देश की पालना में कार्रवाई कर हथकढ शराब के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दूनी थाना अधिकारी सरवर खान ने बताया कि हेडकांस्टेबल रामसिंह एवं पुलिसकर्मी आत्माराम ने पूर्व में बरामद चार लीटर अवैध हथकढ शराब के आरोप में फरार आरोपी दशरथ पुत्र चोप्या कंजर निवासी कंजर बस्ती राजमहल को गिरफ्तार कर लिया है।
बाइक सवार पर टक्कर मारकर घायल करने का आरोप
हनुमान नगर थाने में एक व्यक्ति ने बाइक सवार पर लापरवाही पूर्व बाइक चलाकर टक्कर मारकर दो जनों को घायल करने के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। प्रार्थी कपिल कुमार पुत्र रमेश कुमावत निवासी बड़ा नया गांव हिंडोली ने आरोप लगाया है कि गत 8 मार्च को वह अपने साथी वीरेंद्र सिंह पुत्र गणपत सिंह राजपूत निवासी माराडिया के साथ देवली से ऊंचा की ओर जा रहे था।
श्याम नगर के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे वीरेंद्र सिंह का जबड़ा टूट गया। साथ ही हाथ व पैर भी फैक्चर हो गए। जिसकी गंभीर स्थिति की चलते कोटा में इलाज करवाया जा रहा है।
“ज्योति कॉलोनी से बाइक चोरी”
हनुमान नगर थाना क्षेत्र की ज्योति कॉलोनी में घर के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित नरेंद्र सिंह पुत्र शंकर लाल लुहार निवासी फलोदी मलारना डूंगर सवाईमाधोपुर ने रिपोर्ट में बताया कि वह सर्वोदय स्मॉल फाइनेंस में कर्मचारी है। ज्योति कॉलोनी में दोपहर में वह खाना खाने घर गया, खाना खाकर जब बाहर निकाला तो उसकी बाइक नहीं मिली। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बजरी की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी
देवली थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सवा 9 बजे गश्त के दौरान बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। पुलिस ने बताया कि यह ट्रैक्टर ट्राली पनवाड़ मोड़ के पास पकड़ी गई। हालांकि पुलिस को देखकर इसका चालक खेतों में भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है।


