Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsमहिला मंडल ने मनाया फागोत्सव, वरिष्ठजन, प्रतिभाओं का सम्मान किया

महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव, वरिष्ठजन, प्रतिभाओं का सम्मान किया


Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की विवेकानंद कॉलोनी स्थित धर्मशाला में नामदेव समाज की महिला मंडल की ओर से फागउत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने भगवान के भजन व स्तुति गाकर भागवत उत्सव मनाया।

समाज के पंकज नथैया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे से हुई। महिलाओं के भजनों के साथ श्रीराधा कृष्ण की सजीव झांकी भी बनाई गई। इस मौके पर समाज के 70 वर्ष से अधिक उम्र के महिला व पुरुषों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इसी तरह समाज के लिए किसी व्यक्ति तथा परिवार की ओर से 11 हजार रुपए की सहयोग राशि दी जाने पर भी सम्मान किया गया। वहीं वर्ष 2022-23 में सेवानिवृत हुए समाज के कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसके अलावा गत वर्ष माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में 75 फीसदी अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र सौपकर सम्मानित किया गया। समापन पर समाज की सामूहिक प्रसादी हुई।

कार्यक्रम में संरक्षक घीसालाल टेलर, समाज अध्यक्ष भवरलाल डीडवानिया, उपाध्यक्ष कुंदनमल नथैया, मदनलाल, अमरचंद जाकल, मंत्री हुकुमचंद टेलर, सहमंत्री सुरेश जाकल, राजेंद्र जाकल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र डीडवानिया, संगठन मंत्री अरुण डीडवानिया समेत मौजूद थे। समाज के लोगों ने एकजुट लेकर समाज की उन्नति करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d