प्रतिदिन बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में होगी कथा
Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमदभागवत कथा की शुरुआत हुई। इस दौरान 51 कलश के साथ महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली। उक्त यात्रा लक्ष्मीनाथजी मंदिर छतरी चौराहे से शुरू होकर कथा स्थल बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर पहुँची।
भजनों पर लोग नाचते हुए चल रहे थे। उक्त कथा का आयोजन मंगलवार से आगामी एक अप्रैल तक श्रीबावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में दोपहर एक से शाम 5 बजे तक होगी। यहां बसंत महाराज कथा करेंगे। हरिनाम प्रचारिणी संत समाज सेवा समिति वृंदावन के सहयोग से देवली शहर में बीमार एवं घायल गौवंश की मदद में सेवा राशि एकत्रित करने के उद्देश्य से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।


