लोक संस्कृति व परम्परा
Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया स्थित श्रीनेवर बाग बालाजी मंदिर परिसर में मंगलवार शाम मेले का आयोजन हुआ। इस मौके पर बालाजी महाराज की झांकी सजाई गई। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बालाजी के दर्शन किए।
आयोजन से जुड़े टीकम सेन ने बताया कि इस वर्ष भी धुलण्डी के दूसरे दिन नेवरबाग में सार्वजनिक मेले का आयोजन हुआ। इससे पहले मंदिर में बालाजी महाराज की मनमोहक झांकी सजाई गई। मंदिर को लाइटिंग, पुष्प व गुब्बारों से सजाया गया। शाम 4 से रात 11 बजे तक मेले का आयोजन हुआ। मेला अवधि में मंदिर परिसर में गायको ने भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान चांदमल, तनसुख बैरवा, ओम मेड़तवाल, गोपाल वैष्णव, लोकेश सेन, गोपाल सिंह, पूरण, कन्हैयालाल शिवराज का साफा व दुपट्टा पहनकर सम्मान किया गया। मेला व्यवस्था की समिति में अध्यक्ष गोपाल सिंह, भवरलाल नायक, जयसिंह हाडा, टीकम सेन, उदयलाल चौधरी, लोकेश सेन, हरिदत्त शर्मा समेत ने मेले की तथा मंदिर की व्यवस्था संभाली।



