Deoli News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत ने पार्टी के सभी लोकसभा प्रत्याशियों की विधिक सहायता के लिए विधि समन्वयक नियुक्त किया है।
इनमें टोंक सवाईमाधोपुर लोकसभा क्षेत्र से देवली के साकेत कॉलोनी निवासी व अधिवक्ता अजीत सिंह को प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया का विधि समन्वयक नियुक्त किया है। इसी तरह मेघराज चौधरी, अनिल दुबे, रमा चौधरी, बाबूलाल गुनसारिया को भी टोंक सवाईमाधोपुर विधि समन्वयक नियुक्त किया गया है।


