-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद प्रत्याशी जौनापुरिया का किया विरोध
-
कार्यकर्ताओं ने बैठक में किया जमकर हंगामा
-
जौनापुरिया गो बैक के भी लगाए नारे
Desk News 29 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी मालपुरा की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को कस्बे के अरिहंत पैराडाइज दूदू रोड मालपुरा में आयोजित हुई। बैठक शुरू होते ही टोंक सवाईमाधोपुर सांसद व लोकसभा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया को कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव की भाजपा की बैठक में जमकर हंगामा किया. बैठक में सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनापुरिया को कार्यकर्ताओं ने खरी खोटी सुनाई। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा किए जाने को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। यहां तक कि कुछ कार्यकर्ताओं ने गो बैक के भी नारे लगाए। हालाकि बैठक में मौजूद जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि परिवार में आपसी मनमुटाव को बैठकर ही हल निकाला जा सकता है। जलदाय मंत्री चौधरी ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए मामले को शांत करवाया।
बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया। वही बैठक में हंगामा व विरोध होने के चलते मीडियाकर्मियों को भी बैठक से बाहर भेज दिया गया।


