Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकिराए के मकान में फंदे से झूलकर आत्महत्या की

किराए के मकान में फंदे से झूलकर आत्महत्या की

मजदूरी करता था व्यक्ति


Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के घोसी मोहल्ला में किराए के मकान में रह रहे एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है ।

थाने के एसआई नंद सिंह व हेड कांस्टेबल संदीप यादव ने बताया कि थाने पर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। दरअसल घोसी मोहल्ले में नंदकिशोर घोसी के मकान में किराए से रह रहे धर्मराज पुत्र लादूराम बलाई निवासी बासनी थाना हिंडोली ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा व देवली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां युवक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि धर्मराज व उसकी पत्नी देवली शहर में मजदूरी करते हैं। तीन चार दिन से मृतक युवक धर्मराज की पत्नी अपने ससुराल बासनी गई हुई थी। जबकि धर्मराज पीछे से अकेला था। मृतक के भाई ने बताया कि वह शुक्रवार शाम से ही अपने भाई धर्मराज को फोन कर रहा था। वहीं सुबह 11 बजे तक फोन नहीं उठाने के चलते वह देवली आया और कमरे में देखा तो कमरा भीतर से बंद था। इस पर खिड़की से अंदर देखा तो उसका भाई धर्मराज घर पर लगे कुंदे में फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। इसे देखकर उसके होश उड़ गए।

 सूचना पर देवली थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अस्पताल की मोर्चरी में रखा। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनो के सुपुर्द कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d