Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsआयुर्वेद चिकित्सा शिविर में परामर्श दिया

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में परामर्श दिया


Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली व कृष्ण गोपाल आयुर्वेद औषधालय कालेड़ा के संयुक्त तत्वावधान मे शनिवार को पेंशनर भवन देवली में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर लगा।

समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि शिविर में कालेडा औषधालय के वैद्य ने श्वास, खांसी, मौसमी या पुराना नजला, जुकाम, चर्म रोग, अतिसार, संन्धिवात, जीर्ण ज्वर, शिल थूल, मुखपाक, अम्ल पित्त, उदर रोग, पांडु, पुरूष ग्रन्थि विकार, मधुमेह, स्त्रियों के रोग, रक्तचाप आदि के ग्रसित दर्जनों रोगियों की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेद दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई। वही दवाइयों के उपयोग व रोग अनुसार आहार विहार की जानकारी भी दी गई, ताकि रोगियों को ज्यादा लाभ हो सके। शिविर में समिति के कई सदस्यों व पदाधिकारी ने सेवाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d