Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationओड़िशी नृत्यांगना विदुषी मीरा दास 15 को जहाजपुर

ओड़िशी नृत्यांगना विदुषी मीरा दास 15 को जहाजपुर

शास्त्रीय संगीत व नृत्य की देंगी प्रस्तुति


Jahazpur News 13 अप्रैल (आज़ाद नेब) स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल स्कूल जहाजपुर में 15 अप्रेल सुबह 8 बजे से स्पिक मैके द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओड़िशी नृत्यांगना विदुषी मीरा दास अनुपम प्रस्तुति देंगी।

माॅडल स्कूल के प्रधानाचार्य भॅंवर लाल खटीक ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित हो रहा है। युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्पिक मैके एक स्वैच्छिक युवा आंदोलन है, जो अमुर्त पहलुओं को बढा़वा देता है। भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देकर भारतीय शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत, योग, शिल्प और भारतीय संस्कृति के अन्य पहलुओं को लेकर दुनियाभर के 1500 से अधिक शहरों में चैप्टर वाला एक आंदोलन है। स्पिक मैके की स्थापना डॉ. किरण सेठ ने 1977 में आईआईटी दिल्ली में कई थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d