Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationजल मंदिर का लोकार्पण, स्वीप के तहत हस्ताक्षर किए

जल मंदिर का लोकार्पण, स्वीप के तहत हस्ताक्षर किए


Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय देवली में शनिवार को जल-मंदिर का लोकार्पण किया गया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार के अनुसार कृष्ण मुरारी मंगल व गीता देवी ने मॉडल विद्यालय में करीब 3 लाख की कीमत से जल मंदिर का निर्माण किया है।

मंच संचालन डॉ. महेश कुमार पंचोली व प्रस्तावना उद्बोधन संस्थान के उपप्रधाचार्य कैलाश मीणा ने किया। नरेंद्र मंगल, महेंद्र मंगल व गोविंद मंगल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उक्त भामाशाह परिवार की ओर से विद्यालय के सभी बालक बालिकाओं को मिल्टन की पानी की बोतल वितरित की गई।

हस्ताक्षर अभियान चलाया

राऊमावि देवडावास में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं ग्रामीणों व अभिभावको ने हस्ताक्षर कर लोकसभा चुनाव के तहत अपने हस्ताक्षर कर मतदान का समर्थन किया। विद्यालय स्टाफ ने भी हस्ताक्षर करके चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक किया।

प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को प्रतिदिन लोकसभा चुनाव से संबंधित जानकारी दी जा रही है। इस दौरान रघुनंदन पंचोली, व्याख्याता सुवालाल रेगर, ज्योति वर्मा, प्रदीप कुमार बिडला, रमेश शर्मा, प्रभात चौधरी, झीलमवती आदि थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गैरोली में नायब तहसीलदार रामदेव धाकड़, सुपरवाइजर दौलत सिंह, गैरोली पीईईओ बाबू खान एवं बीएलओ, समस्त स्टाफ सदस्यों ने मतदान जागरूकता का संदेश दिया व शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d