Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationहोम वोटिंग के लिए 1387 पंजीकरण, रविवार से मतदान शुरू

होम वोटिंग के लिए 1387 पंजीकरण, रविवार से मतदान शुरू

1026 बुजुर्ग और 361 दिव्यांग घर से मतदान करेंगे


Desk News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो जिला) निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के तहत टोंक जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में होम वोटिंग के लिए पंजीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। निर्वाचन क्षेत्र में 1387 पात्र मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है।

इसमें 1026 बुजुर्ग और 361 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि होम वोटिंग की सुविधा विकल्प के रूप में है। लोकसभा चुनाव के लिए होम वोटिंग की सुविधा ऐसे मतदाताओं को मिलती है, जो 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हों या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता श्रेणी के विशेष योग्यजन हों। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर होम वोटिंग की सुविधा के लिए योग्य मतदाताओं को इसके संबंध में जानकारी दी गई। इस सुविधा का चयन करने के लिए पात्र मतदाताओं ने फॉर्म 12-डी भरकर बीएलओ को दिया।

रविवार से शुरू होगा पहले चरण

उन्होंने बताया कि होम वोटिंग के तहत प्रथम चरण के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 14 अप्रैल से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी और 19 अप्रैल तक चलेगी। किसी कारण से मतदाता के होम वोटिंग के लिए अनुपस्थित या वंचित रह जाने पर दूसरा चरण 22 एवं 23 अप्रैल के बीच होगा। होम वोटिंग का विकल्प चयन करने वाले मतदाताओं की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। साथ ही होम वोटिंग के लिए विशेष मतदान दल गठित कर उनके प्रशिक्षण की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

ये विशेष दल राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों की मौजूदगी में पंजीकृत मतदाताओं के घर पहुंचकर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करवाएंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d