Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पटेल नगर विकास समिति की बैठक अध्यक्ष सौरभ जिंदल की अध्यक्षता में हुई। इसमें मंदिर की विकास को लेकर कई प्रस्ताव लिए गए।
इस दौरान सर्वसम्मति से विकास समिति का गठन किया गया। इसमें नोरतमल नामा को उपाध्यक्ष, बालकिशन माहेश्वरी को महामंत्री, कोषाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा, व्यवस्थापक आशीष माहुर, सुरेश सिंहल को सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक में जन सहयोग से मंदिर के गुम्बद के निर्माण का निर्णय लिया। इसी तरह मंदिर से दोनों खिडकी पर जाली लगाने, मंदिर के हाल और गार्डन के किराए के सम्बन्ध में भी निर्णय लिया। वहीं कबूतरों के चुग्गा के लिए अलग से स्टैंड बनाया जाएगा।
बैठक में।सत्यनारायण शर्मा पुजारी, ताराचंद सोमानी, राजेंद्र मेवाडा, प्रेमचंद जैन, कमलेश वैष्णव, आशीष शर्मा, सुनील झाझरी, सौरभ सिंह हाडा, देवेंद्र सिंह हाडा संजय श्रीमाल, दिनेश मीणा, महावीर माहेश्वरी, धनराज सुवालका, चंद्रप्रकाश कुमावत सहित कई सदस्य व विकास समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।


