Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस देवली की ओर से शुक्रवार को पनवाड़ में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।

कॉलेज के चिकित्सकों की टीम के द्वारा गांव का भ्रमण व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशुपालकों ने इसमें भाग लिया तथा अपने पशुओं का इलाज करवाया। वेटरनरी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत के द्वारा पेट फूलना, दस्त, थनैला, त्वचा का संक्रमण, कीड़ों का घाव, पूछ का सड़ना, फुट रोड , बांझपन और निमोनिया जैसे बीमारियों का इलाज किया गया। आगामी पशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर 15 अप्रैल को कालानाड़ा में आयोजित किया जाएगा।


