Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाड़े में लगी आग, ज्वार की पूली व लकड़ियां जली

बाड़े में लगी आग, ज्वार की पूली व लकड़ियां जली


Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के देवली गांव में स्थित ग्रामीण के मकान के पीछे बने बाड़े में शुक्रवार को आग लगने से ग्रामीणों को नुकसान हुआ है।

दमकल केंद्र की जानकारी के अनुसार हीरालाल रेगर, छीतरमल रेगर, कैलाश रेगर निवासी देवली गांव के घरों के पीछे बने बाड़ो में अचानक आग लग गई। इससे ज्वार की पूली और काफी मात्रा में लकड़ियां जलकर राख हो गई। इसकी सूचना यूनिवर्सल ह्यूमैन राइट्स काउंसिल के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र ठागरिया ने तत्काल देवली थाना पुलिस को दी। सूचना पपर देवली नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची तथा आग पर करीब एक घंटे के प्रयास से काबू पाया। इस दौरान दमकलकर्मी दिनेश कुमार, नीरज चौधरी, चालक धर्मेंद्र कुमार मीणा ने आग बुझाने में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d