Deoli News 22 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव के तहत हो रही होम वोटिंग के दूसरे चरण में सोमवार को दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं ने होम वोटिंग से मतदान किया।
गौरतलब है कि ऐसे मतदाता जो बूथ पर जाने में सक्षम नहीं थे। उन्होंने पूर्व में ही निर्वाचन विभाग के होम वोटिंग का विकल्प चुना। सोमवार को मतदान दल ने उनके घर पर पहुंचकर मतदान कराया।बीएलओ अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि प्रथम चरण में अनुपस्थित रहे होम वोटिंग मतदाताओ के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार होम वोटिंग करवाई गई। जिसके तहत मतदान दल ने मतदाता के घर पर पहुंचकर मतदान करवाया। जिससे मतदाता एवं उनके परिजनों को खुशी हुई। मतदान दल के अनुसार नासिरदा, रतनपुरा, खेड़ा गांवड़ी व गांवड़ी में एक-एक दिव्यांग मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान दल के साथ हल्का गांवड़ी पटवारी मुकेश कुमार मेघवंशी, बीएलओ बुद्धिराज सिंह मीणा भी उपस्थित थे। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी होम वोटिंग कराई गई। गौरतलब है कि निर्वाचन विभाग की उक्त पहल की वजह से भी काफी संख्या में अक्षम लोग मतदान कर चुके। यदि उन्हें यह सुविधा नहीं मिलती तो संभवत मतदान कम हो सकता था।




