131 रोगियों को मिला परामर्श
Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली व सोनी हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को पेंशनर भवन में नि:शुल्क परामर्श एवं जांच शिविर हुआ।
इसमें 131 रोगियों ने लाभ उठाया। शिविर में जयपुर के चिकित्सकों जांच कर परामर्श दिया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। वहीं माल्यर्पण कर चिकित्सकों का स्वागत किया। शिविर में डॉ. अमित सोनी (जनरल सर्जरी एवं यूरोलॉजी) ने 72 रोगियों, डॉ. बिलाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने 32 रोगियों एवं डॉ. एपी सिंह (सामान्य रोग विशेषज्ञ) द्वारा 32 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर में यूरोफ्लोमेटरी जांच, बीपी, शुगर, बीएमआई नि:शुल्क की गई। इस शिविर में महामंत्री महावीर कुमार जैन, प्रबंधक घीसालाल टेलर, कन्हैयालाल लुनिवाल, सत्यनारायण गोयल, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, राजेन्द कुमार शर्मा, श्यामलाल पारीक, धर्मचन्द शर्मा, चान्दमल शर्मा, भंवरलाल नायक, नवल जांगिड़, सुरेन्द्र सिंह नरुका समेत कई सदस्यों ने शिविर के संचालन व रोगियों को सेवाएं दी।

रोगियों को दूध, बिस्किट वितरित
इसी तरह जन सेवा समिति के तत्वावधान में महिला संगठन द्वारा राजकीय अस्पताल में भर्ती सभी रोगियों को दूध व बिस्किट्स का वितरण किया गया। इंदू मंगल, उषा जिंदल, अनीता लाठी, वंदना अग्रवाल, मैना देवी, शकुंतला जिंदल आदि ने यह वितरण किया। सदस्यों ने प्रसूति वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड व ट्रोमा वार्ड में सभी को दूध व बिस्किट्स दिए। इस तरह जन सेवा समिति द्वारा प्रति दिन वितरण किया जाता है।



