Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsवृद्धा का हाथ कटा, ओवरटेक के वक्त हुआ हादसा

वृद्धा का हाथ कटा, ओवरटेक के वक्त हुआ हादसा


Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दामाद के साथ बाइक पर बैठकर जा रही एक बुजुर्ग महिला का हाथ रविवार को कंटेनर की चपेट में आकर कट गया। दरअसल इस दौरान कंटेनर ने बाइक के पास से ओवरटेक किया था।

पुलिस ने संदेह के आधार पर एक कंटेनर को पकड़ा है। थानाप्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घाड थाना क्षेत्र के खरोई गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध जुम्मा देवी पत्नी हुकमाराम बैरवा रविवार को अपने दामाद के साथ बाइक पर बैठकर टोंक जा रही थी। टोंक देवली राजमार्ग पर देवड़ावास मोड़ के पास बाइक पर बैठे ही दामाद किसी से फोन पर बात कर रहा था। सड़क पर पीछे से कंटेनर ने ओवरटेक किया तो महिला के हाथ में कंटेनर से टकरा गया, जिससे उसका बायां हाथ कट गया। उसे टोंक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से महिला को जयपुर रैफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d