Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsविद्युत निगम कर्मचारी को पेड़ से बांधा, मोबाइल छीना

विद्युत निगम कर्मचारी को पेड़ से बांधा, मोबाइल छीना

बाइक में की तोड़फोड़, घाड़ थाने में मामला दर्ज


Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बिजली के बिलों के पेटे बकाया चल रही राशि वसूलने गए दूनी विद्युत निगम के एक कर्मचारी को पेड़ से बांधकर मोबाइल छीनने तथा मारपीट के करने का रविवार को घाड़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।

प्रकरण के अनुसार यह मामला कनिष्ठ अभियंता नगरफोर्ट कुणाल मिश्रा ने दर्ज कराया है। इसमें बताया कि रविवार को विद्युत निगम का कर्मचारी रामप्रसाद पुत्र मंगल जाट बिजली के बिलों की बकाया राशि की वसूली के लिए बाजोली गांव गया। जहां कटे हुए विद्युत कनेक्शन की बकाया राशि वसूलने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे बंधक बना दिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि प्रभुलाल मीणा, दुर्गालाल, मायाराम, अनुराधा पत्नी दुर्गा लाल मीणा, हनुमान मीणा, जनसी मीणा पुत्री रामनारायण मीणा समेत लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर पेड़ से बांध दिया तथा मारपीट करने लगे। वही कर्मचारी रामप्रसाद जाट का उन लोगों ने मोबाइल छीन लिया तथा पीड़ित की बाइक में तोड़फोड़ करने लगे।

कनिष्ठ अभियंता ने घाड़ थाना पुलिस को दी गई। रिपोर्ट में राजकार्य बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट करने, बंधक बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d