Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस प्रशासन ने ग्वाला समाज के प्रतिनिधि मंडल से की बात

पुलिस प्रशासन ने ग्वाला समाज के प्रतिनिधि मंडल से की बात

लोगों से सहयोग करने को कहा, मंगलवार तक का समय मांगा


Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के घोसी मोहल्ला निवासी लालसिंह के गला काटने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में शनिवार को ग्वाला समाज व स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा है।

लेकिन ज्ञापन दिए जाने के बाद पुलिस ने ग्वाला समाज के लोगों के समक्ष अपना रुख स्पष्ट किया तथा वस्तु स्थिति बताई। ज्ञापन के बाद हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खान व देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक समेत ग्वाला समाज के प्रतिनिधिमंडल व लोगों की हनुमान नगर थाना प्रभारी कार्यालय में बैठक हुई। जानकारी के अनुसार बैठक में दोनों थानों के प्रभारी ने वारदात का खुलासा करने के लिए मंगलवार तक का समय मांगा है। उन्होंने समाज के प्रतिनिधि मंडल से कहा कि ऐसे नाजुक वक्त में पुलिस घटना से जुड़े सबूत जुटा रही है। ऐसे में यदि लोग देवली बंद करेंगे तो पुलिस की ध्यान डाइवर्ट हो जाएगा। इससे जांच प्रभावित हो सकती है। उन्होंने लोगों से कुछ और समय देने तथा जांच में सहयोग करने की बात कही। वहीं जांच के नाम पर किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है, इसका पुलिस ने भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि जब तक परिजन व घायल से जुड़े लोग पुलिस को अनुसंधान में मदद नहीं करेंगे। तब तक घटना का कैसे खुलासा होगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन की यह बात ग्वाला समाज के लोगों के गले उतरी। दोनों पुलिस प्रभारी ने बताया कि वह लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन लोगों का सहयोग जरूरी है।

कार्रवाई नहीं हुई तो, 24 घंटे में देवली बंद कर प्रदर्शन करेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d