ट्रैक्टर ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर
Jahazpur News 4 मई (आज़ाद नेब) राह गुजर रहे एक ट्रेक्टर ने शनिवार को बाइक सवार दो युवकों को ग्राम बीरामाता सड़क मार्ग पर टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत व दूसरा गंभीर घायल हो गया।
एसआई बलवीर खान ने बताया कि थाने के बीरामाता गांव के पास की घटना है। ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार रईस पठान (28) पुत्र शरीफ की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल साजिद पुत्र सगीर अब्बासी को प्राथमिक उपचार करा कर रेफर किया गया। मृतक रईश के शव को मोर्चरी रखवाया। रईश पठान की मौत पर मुस्लिम समाज के लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए ओर मृतक के परिजनों मुआवजे दिलाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। समझाईश के लिए पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी व तहसीलदार रवि कुमार मीणा अस्पताल पहुंचे।



