Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवली गांव की महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा ने बताया कि इस सत्र में नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक की कक्षाओं में नए प्रवेश लिए जाएंगे। इच्छुक अभिभावक रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर वांछित दस्तावेज के साथ आगामी 7 से 12 मई तक विद्यालय समय में आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक की कक्षाओं में सीटे रिक्त है। जिन पर 14 मई को लॉटरी प्रक्रिया से प्रवेश दिया जाएगा। जबकि अंतिम वरीयता सूची 15 में को चस्पा की जाएगी। इनमें कक्षा 9 में 48 तथा 10 में 52 सीट रिक्त है। इसी तरह नीचे की कक्षाओं में भी अलग-अलग संख्या में सीटे रिक्त है। जिनकी जानकारी प्राप्त कर अभिभावक बच्चों को प्रवेश दिला सकते हैं। जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल देवली गांव का नया भवन इस वर्ष तैयार हुआ है।




