Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में संचालित मयूर इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक अपने बच्चों को एक सत्र के लिए नि:शुल्क प्रवेश दिला सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि अभिभावक को कोई यह मौका आगामी 7 मई को मिलेगा।
इस दिन स्कूल निदेशक अजय मेवाड़ा का जन्मदिन है। निदेशक ने इस दिन कक्षा नर्सरी से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की घोषणा की है। इस दिन अभिभावक दस्तावेज के साथ स्कूल में बच्चों को प्रवेश दिला सकते हैं। लेकिन यह सुविधा केवल 7 मई को ही मान्य रहेगी। स्कूल निदेशक ने बताया कि निःशुल्क शिक्षण की सुविधा केवल एक सत्र के लिए होगी।
अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया
आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। यहां पारितोषिक सखी सहेली शाखा देवली द्वारा दिया गया। परिणामों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक और सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया।
इस दौरान वंदना, अनामिका, कमलेश मूंदड़ा, निधि गर्ग, बबीता गोयल, पिंकी सिंघल, कुसुम गोयल, डिंपल जिंदल थी। जिन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल की अधिक उपयोग से बचने, लक्ष्य बनाकर अध्ययन करने तथा माता-पिता का सम्मान करने की बात कही। यहां संस्था प्रधान समेत लोग मौजूद थे


