Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, लोहे के जैक से किया था...

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, लोहे के जैक से किया था हमला


Deoli News 4 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत दूनी थाना पुलिस ने शनिवार को हत्या का प्रयास करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी सरवर खां के अनुसार यह आरोपी खुशीराम पुत्र हरिराम मीणा निवासी गंभीर थाना मलारना डूंगर जिला सवाईमाधोपुर है। जिसे अनुसंधान में दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना के दौरान प्रयुक्त वाहन हुंडई कार भी पुलिस ने सबूत के रूप जब्त की है। उल्लेखनीय है कि घटना के संबंध में मुकेश पुत्र भंवर लाल जाट निवासी दूनी ने मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया कि यह घटना 28 मार्च की रात 9 बजे की है। आरोपियों ने मामूली कहासुनी के बाद वापस लौटकर मुकेश पुत्र हरिराम जाट के सिर पर लोहे के जैक से हमला किया। जिससे मुकेश लहूलुहान हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d