Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsनवप्रवेशित बालको को माला पहनाई, शिक्षिका ने स्कूल को फ्रिज भेंट किया

नवप्रवेशित बालको को माला पहनाई, शिक्षिका ने स्कूल को फ्रिज भेंट किया


Deoli News 6 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव की सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष माया देवी की उपस्थिति में शुरुआत हुई।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि विद्यालय में नवप्रवेशित बालक बालिकाओं का तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका बताया कि यहां विद्यालय को रेफ्रिजरेटर भेंट करने वाली भामाशाह शिक्षिका मनीषा जैन को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रवेशोत्सव के बैनर पोस्टर का विमोचन भी किया गया। स्कूल के शिक्षकों ने मुगलाना गांव में जाकर बच्चों का पीएम श्री विद्यालय में प्रवेश दिलवाने के लिए घर-घर संपर्क किया। इस दौरान विद्यालय के उपप्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता, अनुराधा कलवार प्राध्यापक संतोष शर्मा, रामलाल बैरवा, कन्हैया लाल मीणा, लादू लाल मीणा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल चौधरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं थी।

उल्लेखनीय हैं कि एक मई से सभी विद्यालयों में प्रथम चरण का प्रवेशोत्सव शुरू हो गया जो ,कि 16 मई तक चलेगा। जबकि 17 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d