Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसरकारी स्कूल में शिक्षक के मोबाइल पर लगेगा प्रतिबंध, केवल प्रिंसिपल को...

सरकारी स्कूल में शिक्षक के मोबाइल पर लगेगा प्रतिबंध, केवल प्रिंसिपल को होगी अनुमति

शिक्षा मंत्री ने कहा बीमारी बन गई है मोबाईल


Desk News 6 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शासित प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को कहा कि अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन किया जाएगा।

उनका कहना है कि स्कूलों में टीचर पूरे दिन मोबाइल
पर शेयर मार्केट और अन्य कंटेंट देखते रहते हैं। टीचर्स मोबाइल में उलझे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि मोबाइल एक बीमारी जैसा हो गया है। मदन दिलावर ने जयपुर में अपने घर पर मीडिया से बातचीत में कहा अब सरकारी शिक्षकों को स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई शिक्षक गलती से मोबाइल लेकर आ जाता है तो उसे अपना मोबाइल प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा। केवल प्रिंसिपल को ही स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति होगी। जरूरी स्थिति में प्रिंसिपल के पास फोन आएगा, वह शिक्षक को सूचना देगा। यदि किसी से बात करानी होगी तो प्रिंसिपल बात कराएगा। शिक्षक को किसी भी हाल में स्कूल में मोबाइल लाने की अनुमति नहीं होगी। इससे अभी तक की पढ़ाई का जो नुकसान हो रहा था, वो बचेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d