Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदेवली में घर जवाई बनकर रह रहे दामाद ने फंदा लगाकर दी...

देवली में घर जवाई बनकर रह रहे दामाद ने फंदा लगाकर दी जान

मृतक करता था मजदूरी का काम, बीती रात भी पत्नी, बच्चों से हुआ था झगड़ा


Deoli News 14 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की बंगाली कॉलोनी में घर जवाई बनकर रह रहे एक 40 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता सुबह युवक के झूलते हुए दिखाई देने पर लगा।

सूचना पर देवली थाना पुलिस कॉलोनी में पहुंची तथा युवक के शव को उतारकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा है। जिसका अब पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतक युवक सुरेश पुत्र जीवन मंडल निवासी बंगाली कॉलोनी देवली है। जबकि युवक का मूल निवास बारां जिले का बालापुरा गांव बताया गया है। सामाजिक स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार युवक सुरेश पिछले कुछ वर्षों से देवली स्थित बंगाली कॉलोनी में अपने ससुराल में ही घर जवाई बनकर रह रहा था। दरअसल मृतक सुरेश के ससुराल में केवल उसकी बुजुर्ग सास ही थी। लिहाजा अपनी सास की देखभाल तथा जीवन निर्वाह के लिए वह देवली में ही ससुराल में रहता था। वही सुरेश के तीन पुत्री व एक पुत्र है। बताया गया कि बीती रात भी सुरेश का अपनी पत्नी व बच्चों के साथ विवाद हुआ। वही दिनभर भी उसने झगड़ा किया।

झगड़े से बचने के लिए पत्नी व बच्चे चले गए रिश्तेदार के

बाद में बच्चे व पत्नी विवाद से बचने के लिए अपने किसी रिश्तेदार के यहां सोने चले गए। जबकि सुरेश पीछे से कमरे में अकेला था। जिसने नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता सुबह कॉलोनीवासियों को लगा। सुरेश को झूलता देख लोग घबरा गए। उन्होंने मृतक की पत्नी तथा कॉलोनी के लोगों को सूचना दी। वहीं पुलिस को इस संबंध में बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अधिकार में लेकर यहां चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा है। जिसका अब पोस्टमार्टम किया जाएगा। उधर, राजकीय अस्पताल में बंगाली समाज के कई लोग एकत्र हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d