Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटिड द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही सरसों की खरीद 14 मई से अस्थाई रूप से बंद रहेगी।
समिति के लेखापाल सीताराम पंचोली ने बताया कि देवली, नासिरदा, रामथला, दूनी व गुराई खरीद केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद की जा रही थी। लेकिन बारदाना खत्म होने पर सभी केंद्रों पर मंगलवार से सरसों की खरीद बंद रहेगी। बारदाना की आपूर्ति होते ही खरीद पुनः शुरू की जाएगी। वहीं इसे लेकर किसानों को सूचित कर किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट की बैठक मंगलवार को
श्री बोरडा गणेश मंदिर ट्रस्ट की अति आवश्यक बैठक मंगलवार को शाम 6 बजे मंदिर परिसर में होगी। इसमें मंदिर परिसर में विकास कार्य शुरू करवाने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। ट्रस्ट अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।



