Sunday, April 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsनलों से आया गंदा, मटमैला व बदबूदार पानी, शिकायत की

नलों से आया गंदा, मटमैला व बदबूदार पानी, शिकायत की


Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल वार्ड नं 7 के लोगों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी व सहायक अभियंता कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में हो रहे गंदे व दूषित पानी की समस्या बताई।

इसे लेकर करीब आधा दर्जन लोग दोनों कार्यालय पहुंचे तथा बुधवार सुबह हुई जलापूर्ति का पानी बोतल में भरकर दिखाया। यह पानी गंदा मटमैला तथा बदबूदार था। एकत्र किए गए पानी के पहले में पेंदे में गंदगी जमा हो गई। वहीं जिन घरों में पानी भरने से पूर्व फिल्टर करने के लिए कपड़ा लगाया तो यह कपड़ा कचरे से भर गया। कॉलोनी के लोगों ने सहायक अभियंता कार्यालय में बताया कि यह पानी पीना तो दूर के बाद अन्य कामों में नहीं लिया जा सकता। गंदे पानी की जलापूर्ति पिछले कई दिनों से हो रही है। ज्ञापन सौपने के दौरान अंकित डाबर, पंकज त्रिपाठी, दिनेश मंगल, विनोद मंगल, संदीप अजमेरा समेत लोग थे। दरअसल अंबेडकर सर्कल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गंदे व दूषित पानी की जलापूर्ति हो रही है, जो थमने का नाम नहीं ले रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d