Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsब्लड डोनेशन कैंप में 90 यूनिट रक्तदान हुआ

ब्लड डोनेशन कैंप में 90 यूनिट रक्तदान हुआ

ब्लड डोनर को हेलमेट भेंट किया


Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत विकास परिषद जहाजपुर के सानिध्य में राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालय रामथला व एचडीएफसी बैंक के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को रामथला चौराहे पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

शिविर की शुरुआत सुबह 8 बजे पोलूराम चौधरी, देवराज सुरतानिया, अनिल जोशी रक्तदान प्रभारी भाविप, शिविर प्रभारी देवराज कुमावत, शिविर संयोजक विजय कुमार वैष्णव, बैंक मेनेजर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। यहां नरेन्द्र गुर्जर द्वारा सभी रक्तदाताओं को जूस दिया गया। वहीं एसएचओ नासिरदा कालूराम ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदाताओं को परिषद द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट भेंटकर और एचडीएफसी बैंक की ओर से एक गिफ्ट, प्रशस्ति पत्र सौपकर सम्मानित किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में हुए उक्त रक्तदान से युवाओं में उत्साह दिखा। शिविर में 90 यूनिट रक्तदान हुआ।

यहां केशव ब्लड बैंक देवली द्वारा रक्त का संग्रह किया गया। इस दौरान तुलसीराम धाकड़, राजस्थान जन विकास परिषद सदस्य रामप्रसाद नामा, मुकेश प्रजापत, देवराज कुमावत, राकेश मीणा, महेंद्र मेघवंशी आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d