Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे हार्टफ़ुलनेस संस्था के एकात्म अभियान के नि:शुल्क ध्यान शिविर का बुधवार को समापन हुआ।
शिविर में हार्टफ़ुलनेस संस्था के ज़ोनल कोऑर्डिनेटिर तरुण तोषनीवाल, प्रशिक्षक अंकुर शाह, हनुत सिंह रावत एवं भावना रावत ने प्रतिभागियों को ध्यान के महत्व एवं प्रभाव के बारे में बताया। तरुण तोषनीवाल ने बताया कि जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम आवश्यक है। उसी तरह मन को स्वस्थ रखने के लिए ध्यान आवश्यक है। तीन दिनों में यौगिक प्राणाहुति पर आधारित हार्टफ़ुलनेस ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। हार्टफ़ुलनेस संस्था एक ग़ैर लाभकारी अंतरराष्ट्रीय संस्था है। प्रधानाचार्य भँवर लाल कुम्हार ने टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्याम सुंदर तिवाड़ी, अनन्त शर्मा, पटवारी आशीष, विद्यालय का स्टाफ छात्र-छात्राओं सहित उपस्थित थे। सभी ने ध्यान के बाद शांति एवं आत्मविश्वास का अनुभव किया।



