राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा देवली के चुनाव हुए
Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उप शाखा देवली के चुनाव बुधवार को जिला संरक्षक ज्ञान सिंह, चुनाव अधिकारी जगदीश चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी व जिला मंत्री रामप्रसाद धाकड़ की देखरेख में संपन्न हुए।
इसमें सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी एवं तहसील मंत्री कैलाश शर्मा को निर्वाचित किया गया। इस दौरान सीबीईओ रामराय मीणा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी तथा कार्यालय संबंधित किसी भी प्रकार की पेंडेंसी को जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यकारिणी में तहसील उपाध्यक्ष ग्रामीण राकेश कुमावत, उपाध्यक्ष शहरी दौलत साहू, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश माहेश्वरी, संगठन मंत्री शंकर हाडा, प्रचार मंत्री जितेश कुमार बैरवा, प्रबोधक प्रतिनिधि शंकर लाल मीणा, वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि प्रियंका जैन, राकेश कुमावत, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि अनुप्रिया शर्मा, व्याख्याता प्रतिनिधि भरत लाल यादव, महिला मंत्री गुलाब मीणा, पीईईओ प्रतिनिधि फूला देवी, सुभद्रा कुमारी चौहान, गोपीराम मीणा, कैलाश गुर्जर, बाबूलाल रेगर का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया।
जिला संरक्षक ज्ञानसिंह ने संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा आगामी समय में होने वाले कर्मचारियों के हित में तैयार रहने का आह्वान किय। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी एवं जिला मंत्री रामप्रसाद धाकड़ ने संगठन की भूमिका एवं गत वर्षों में हुए संघर्षक के बारे में सभी शिक्षको अवगत कराया।


