Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने गत मार्च माह में दर्ज हुए नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में दूसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है।
हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खां ने बताया कि नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। गत 19 मई को पुलिस ने पीड़िता को दस्तयाब कर अनुसंधान किया। इस मामले में पूर्व में मनीष कुमार शर्मा को गिरफ्तार न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया। इसी के बाद पुलिस ने अनुसंधान कर आरोपी देवेंद्र थाना हनुमान नगर क्षेत्र को अपराध प्रमाणित होने पर पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। वहीं न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को ज्यूडिशल कस्टडी भेजा गया। इसी तरह हनुमान नगर पुलिस ने वर्ष 2023 के महिला के साथ दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी देवीशंकर पुत्र प्रभुलाल मीणा निवासी मेलवा, थाना शकरगढ़ जिला शाहपुरा को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश ने आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया।
जहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए है। इसके अलावा हनुमान नगर पुलिस ने बुधवार को अजमेर बाईपास पर एक बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली भी पकड़ी है। जिसे पकड़े जाने के बाद पुलिस ने खनिज विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचित किया है।


