देवली पुलिस ने किया रूट डायवर्ट, टायर फटने से अनियंत्रित हुआ कंटेनर
Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दौलता पुलिया पर सोमवार सुबह कोटा से जयपुर की ओर जा रहे एक टायर फटने से कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ जा रहे मिनी ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार एक कंटेनर कोटा से जयपुर की ओर जा रहा था। जिसका सोमवर सुबह करीब 5.30 पर दौलता पुलिया पर अचानक टायर फट गया। जिसके चलते कंटेनर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर को कूदकर कर जयपुर से कोटा की तरफ जा रहे एक मिनी ट्रक से टकरा कर पुलिया से जा भिड़ा। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर की चालक केबिन पूरी तरह से खत्म हो गई । वहीं दूसरी ओर जयपुर से कोटा जा रहे मिनी ट्रक में पटाखे भरे हुए थे। हालांकि पटाखे ने आग नहीं पकड़ी। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे में केवल कंटेनर चालक अकरम पुत्र रुदारा निवासी दाना, जिला नूहं हरियाणा घायल हो गया। जिसके फसलियों एवं पैर में चोट लगी है। जिसका उपचार देवली अस्पताल में चल रहा है।
वहीं भिड़ंत होने से मिनी ट्रक सड़क पर पलट गया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क को बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया। वहीं घायल कंटेनर चालक को देवली चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
अगली खबर- आखिर क्यों उपजा देवली में रविवार रात तनाव, आधा दर्जन थानों की पुलिस रही मौजूद



