Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमामूली विवाद को लेकर देवली में रविवार रात तनाव, आधा दर्जन थानों...

मामूली विवाद को लेकर देवली में रविवार रात तनाव, आधा दर्जन थानों की पुलिस रही मौजूद

देवली व हनुमान नगर समेत शाहपुरा जिले का जाप्ता रहा मौजूद


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया में रविवार रात मामूली विवाद को लेकर तनाव उपज गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने 50 वर्षीय कॉलोनी निवासी व्यक्ति का सिर फोड़ दिया। हालांकि यह मसला पूर्व में दूसरा था। लेकिन बाद में इसकी दिशा बदल गई।

इसके बाद एजेंसी एरिया के अंसारी कॉलोनी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति हो गई। सूचना पर हनुमान नगर व देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं लोगों से समझाईश की। दरअसल अंसारी कॉलोनी के दो पक्षों में रविवार दोपहर से विवाद चल रहा था। बताया गया कि कॉलोनी के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक बच्चे को निर्माण अधीन मकान के नीचे साइकिल नहीं चलाने व खेलने से मना किया। यह बात इसलिए कही गई की शाम के वक्त मौसम खराब हुआ तथा तेज आंधी आ रही थी। जिसे आरसीसी की सेटरिंग गिरने का अंदेशा था। इस बात पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गुस्सा गए व मारपीट शुरू कर दी। इसे लेकर प्रार्थी हेमंत बैरवा ने रविवार शाम हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उनके पड़ोसी शराफत अली अंसारी व उनके पुत्रों ने उनके पिताजी के द्वारा टोकने पर गाली गलौज की तथा मारपीट की। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनके साथ घर की महिलाओं व बच्चों से भी मारपीट की। वहीं जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत बैरवा मामले की रिपोर्ट लेकर हनुमान नगर थाने गए हुए थे। वही पीछे से कुछ लोग एकत्र होकर बात करने लगे।

…और बेवजह फोड़ दिया सिर

जानकारी के अनुसार अंसारी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय नंदकिशोर बैरवा रविवार को भासू गांव में जामना लेकर गए थे। पीड़ित नंदकिशोर ने बताया कि वह शाम को वापस लौटे तथा उन्हें घटना की जानकारी मिली। इस पर वह एकत्र लोगों के पास खड़े थे। इस दौरान आधा दर्जन युवक आए। जिनके हाथ में तलवारे व लकड़ियां थी। उन्होंने नंदकिशोर के सिर पर दे मारी। इससे नंद किशोर का सिर फट गया तथा खून बहने लगा। मामले की सूचना मिलते ही पीड़ित नंदकिशोर बैरवा के समाज के सहित। सैकड़ो लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने नंदकिशोर को देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान माहौल गर्मा गया। परिवार एवं समाज के लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए।

मैसेज वायरल होने से हो गई मुसीबत

उक्त घटनाक्रम के बाद कोटा रोड स्थित राजभवर होटल के सामने की गली में अंसारी कॉलोनी के बाहर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। वहीं लोगों ने उक्त घटनाक्रम से संबंधित मैसेज वायरल कर दिए। पुलिस को सूचना मिलते ही शाहपुरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा, जहाजपुर एसडीएम, जहाजपुर, शकरगढ़, पंडेर, एवं हनुमान नगर थाना पुलिस का जाप्ता लॉ इन ऑर्डर के हिसाब से पहुँच गया। इधर, घायल को देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन चिकित्सालय में लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। इधर, देर रात तक यह गहमागहमी व तनाव रहा। पीड़ित नंदकिशोर बैरवा की सुरक्षा के लिए शकरगढ़ थाना प्रभारी कमलेश पुलिसकर्मियों के साथ रातभर चिकित्सालय परिसर में मौजूद रहे। इसी तरह हनुमान नगर पुलिस के हेडकांस्टेबल दुर्गालाल अंसारी कॉलोनी के बाहर लॉ इन ऑर्डर के लिहाज से मौजूद थे। बाद में पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने तथा पुलिस की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बाद लोग शांत हुए। देवली एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा ने भी मामले की जानकारी ली।

घायल नंदकिशोर के पुत्र ने दी रिपोर्ट

उक्त घटनाक्रम के बाद हनुमान नगर थाना पुलिस के प्रभारी अयूब खा ने राजकीय चिकित्सालय में पीड़ित नंदकिशोर बैरवा के बयान लिए। वही पीड़ित के पुत्र पंकज बैरवा ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि रविवार देर शाम उनके पिताजी घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान अंसारी कॉलोनी निवासी अरशद अंसारी, शादाब अंसारी, आरिफ अंसारी, अख्तर व उनके भाई समेत लोग आए। जिन्होंने प्रार्थी पंकज के पिता नंदकिशोर बैरवा को जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया तथा नंदकिशोर की पत्नी के साथ मारपीट की। वही नंदकिशोर के सिर पर धारदार हथियारों से हमला किया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। बाद में रविवार रात पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों को पुलिस ने डिटेन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d