Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपेड़ टूटकर सड़क पर गिरा, बिजली के तार टूटे

पेड़ टूटकर सड़क पर गिरा, बिजली के तार टूटे


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जगदीश धाम के समीप रविवार रात एक नीम का पेड़ जड़ समेत भरभराकर सड़क पर गिर गया।

हालांकि इस दौरान आसपास किसी के नहीं होने से जनहानि बच गई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रविवार शाम तेज आंधी आई। हालांकि इस दौरान यह पेड़ नहीं उखड़ा। लेकिन बीती रात क़रीब 9 बजे यह पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर गया। वहीं इसकी चपेट में खम्बों के बीच लगे बिजली के तार आ गए। जिससे तार टूट गए व बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह हादसा जगदीश धाम के पास निर्माण अधीन मकान के समीप हुआ। सूचना पर जयपुर विद्युत निगम के कर्मचारी पहुंचे तथा निगमकर्मियों ने मेहनत कर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। जिससे कि लोगों को गर्मी में बिजली की आपूर्ति मिल सकी।

Accident News : कंटेनर की, पटाखे से भरे मिनी ट्रक से हुई टक्कर, सोमवार सुबह हुआ हादसा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d