Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsपं नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

पं नेहरू की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व विश्व में शांति दूत रहे पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि सोमवार को कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष विनोद पुजारी के नेतृत्व में मनाई गई।

नगर अध्यक्ष ने बताया कि पुण्यतिथि पर नगर पालिका परिसर स्थित पं नेहरू की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि पं नेहरू ने देश के उत्थान, विकास व औद्योगिकरण में योगदान दिया है। इस मौके पर पार्षद सत्यनारायण सरसड़ी, पंकज जैन, बाबूलाल बैरवा, पंकज, रोहित चंदेल, शमी रंगरेज, एसएन ठागरिया, राजेंद्र चावरिया, राजेंद्र तेजी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d