Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsवीडियो : देवली में 48 डिग्री हुआ तापमान, शाम को आंधी के...

वीडियो : देवली में 48 डिग्री हुआ तापमान, शाम को आंधी के साथ बारिश

मौसम ने खाया पलटा


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नौतपा के दूसरे दिन देवली का तापमान 48 डिग्री जा पहुंचा। दिनभर की भीषण व प्रचंड गर्मी से लोग झुलस गए। वहीं शाम 5 बजे मौसम ने पलटा खाया तथा कुछ मिनट बारिश हुई। कुछ देर हुई बारिश व अंधड़ से तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट आ गई।

इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सुबह 8 बजे का तापमान 34 डिग्री पहुंचा। इसके बाद सुबह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक की चिलचिलाती धूप व गर्मी से लोग बेहाल हो गए। हालात यह रही कि कूलर व ऐसी की हवा भी बेअसर साबित रही। इस दरमियान बाजार व गलियां सुनसान रही। लोग मुंह पर गीला दुपट्टा बांधकर निकले। यही हालत घरों में रहने वाले लोगों की भी हुई। लोगों के बदन पसीने से तरबतर रहे। वही घरों पर रखी टंकियां का पानी उबल गया। दोपहर 12 से शाम 4 बजे की अवधि में कई दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। शाम करीब 4 बजे यह तापमान 48 डिग्री हो गया।

हालांकि कई लोगों के मोबाइल में यह तापमान 47 से 48 के बीच प्रदर्शित हुआ। वहीं शाम 4:30 बजे मौसम में परिवर्तन हुआ। इस दरमियान तेज आंधी चली तथा कुछ मिनट बारिश हुई यह बारिश राजकीय चिकित्सालय क्षेत्र की ओर अधिक हुई। बारिश से मौसम में थोड़ी ठंडक हुई तथा तापमान में गिरावट आई। लेकिन 48 डिग्री के तापमान में लोग झुलस गए। गौरतलब है कि 27 मई को भी प्रचंड गर्मी रहने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d