Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड पशुपतिनाथ मंदिर के समीप स्थित शिवनगर कॉलोनी में बीती रात चोरी होने का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़ित में मामले की रिपोर्ट नहीं दी है।
पीड़ित प्रेमराज गुर्जर निवासी हुवालिया है। गुर्जर ने बताया कि उनका मकान शिवनगर कॉलोनी में भी स्थित है। वे अपने गांव वाले गए हुए थे। पीछे से मकान सुना था। कॉलोनीवासियों ने रविवार सुबह मकान का ताला टूटा देखा तो हेमराज गुर्जर को फोन किया। वहीं भीतर जाकर देखने पर घर का सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ था। नुकसान का आकलन किए जाने पर 15 हजार रुपए की नकदी व एक होम थिएटर चोरी होना सामने आया है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि इससे पहले गत 22 में की रात भी कॉलोनी स्थित मोहन धाकड़ के मकान में चोरी का प्रयास किया गया था। कॉलोनीवासियों ने बताया कि उनके समक्ष एक समस्या यह भी है कि यह कॉलोनी देवली व हनुमान नगर थाना क्षेत्र के मध्य है। ऐसे में थाना क्षेत्र का निर्धारण नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से यहां के लोग असमंजस में है।



