Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड पर सीआईएसएफ के नवी रिजर्व बटालियन व यहां स्थित मस्जिद के बीच बीती रात एक कार की टक्कर से बिजली का खंबा गिरने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। विद्युत निगम की कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर के अनुसार उक्त हादसे की सूचना पर निगमकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बिजली की आपूर्ति बंद कराई। वहीं व्यवस्था कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पुनः सुचारू कराई। फिलहाल देवली पुलिस व विद्युत निगम को उक्त कार सवार लोगों की जानकारी नहीं है। लेकिन मौके पर कार खड़ी दिखी।


