Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsक्षेत्रीय वन अधिकारी की बाइक चोरी, वारदात की वीडियो देखें

क्षेत्रीय वन अधिकारी की बाइक चोरी, वारदात की वीडियो देखें

घर के बाहर से चुराई बाइक, सीसीटीवी में वारदात कैद


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया निवासी व बूंदी जिले के रामगढ़ में क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर कार्यरत हरि सिंह हाड़ा की बाइक शनिवार दोपहर चोरी हो गई।

इसे लेकर क्षेत्रीय वन अधिकारी हाडा ने देवली थाने में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उनकी स्प्लेंडर बाइक एजेंसी एरिया स्थित घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान दोपहर करीब 3:20 पर एक युवक मुंह पर काला दुपट्टा बांधकर कर आया। जिसने पहले तो गली में घूमकर रेकी की तथा मौका पाकर बाइक स्टार्ट कर ले गया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी हाडा की पत्नी भी घर के गेट के पास थी। जिन्हें बाइक स्टार्ट करने की आवाज आई। लेकिन तब तक यह युवक बाइक को लेकर चंपत हो गया। बाद में लोगों ने पीछा भी किया। लेकिन पता नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि बाइक चुराने के बाद उक्त युवक पेट्रोल पंप तथा इसके आगे कुचलवाड़ा रोड होते हुए फरार हो गया। उक्त वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें युवक स्पष्ट बाइक चुरा कर ले जाता हुआ नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d