Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsत्रिलोक अध्यक्ष व शिरीष उपाध्यक्ष निर्वाचित

त्रिलोक अध्यक्ष व शिरीष उपाध्यक्ष निर्वाचित

अग्रवाल समाज देवली के चुनाव संपन्न


Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल समाज देवली के रविवार को नए सत्र के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। इसमें त्रिलोक मंगल को नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चयन के लिए मताधिकार का प्रयोग किया।

इससे पहले चुनाव पर्यवेक्षक नवल मंगल व मोहित मंगल की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। जानकारी के अनुसार समाज के 207 लोगों ने मतदान किया। जबकि कुल 215 मतदाता पंजीकृत हैं। यहां पर्ची से मतदान किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए 207 लोगों ने मतदान किया। इनमें शिरीष गर्ग को 109 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी गोवर्धन कंछल को 94 मत मिले। जबकि दो-दो मत नोटा व रिजेक्ट हुए। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए दिनेश सिंहल को 97 व त्रिलोक मंगल को 107 मत मिले। इस तरह त्रिलोक मंगल 10 मतों से विजय रहे। जबकि तीन मत रिजेक्ट व नोटा में गए। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर दोनों पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d