Friday, September 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskउप परिवहन कार्यालय के भूखंड परिसर में पौधारोपण किया

उप परिवहन कार्यालय के भूखंड परिसर में पौधारोपण किया


Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उप परिवहन कार्यालय देवली की ओर से शुक्रवार शाम गोपीपुरा स्थित नए कार्यालय के प्रस्तावित भूखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

परिवहन निरीक्षक गंगाराम रेगर ने बताया कि पौधारोपण राजस्थान सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत किया गया। इस दौरान आम, शीशम, जामुन, पीपल, कनेर सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए। साथ ही पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी ली। निरीक्षक गंगाराम ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में गार्ड शिवराज मीणा, रामेश्वर गुर्जर, हेमराज मीणा, यातायात सलाहकार योगेश श्रीमाल, बंटी सिंह कच्छावा सहित कर्मचारी मौजूद थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here