Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationतहसीलदार की कार्रवाई, खेल मैदान से हटाया अतिक्रमण

तहसीलदार की कार्रवाई, खेल मैदान से हटाया अतिक्रमण


Jahazpur News 31 मई (आज़ाद नेब) जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशों की पालना में गुरुवार को तहसीलदार रवि कुमार मीणा ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत जामोली के खेल मैदान में हो रहे अतिक्रमण हटाया है।

तहसीलदार रवि कुमार मीणा ने बताया कि जामोली के ग्रामीणों ने कलेक्टर शेखावत से गुहार लगाई थी कि स्कूलों के खेल मैदानों पर लोगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खेल मैदानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। निर्देशों की पालना करते हुए ग्राम जामोली में प्रशासन ने मय पुलिस जाप्ते के खेल मैदानों से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया।

इस दौरान गिरदावर नंद सिंह, एएसआई रामप्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी सहित पुलिस जाप्ता मौजूद था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d