Deoli News 1 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित बाबा रामदेव मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
इसे लेकर दीपक कुमार पुत्र देवीलाल खटीक ने देवली थाने में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया कि बाबा रामदेव का यह मंदिर रिको के अजमेर रोड स्थित दीपक स्टोन के बाहर स्थित है। जहां बीती रात संध्या आरती व पूजा की गई तथा इसके बाद मंदिर मंगल किया गया। वहीं शनिवार सुबह मंदिर खोलने पर देखा गया तो दान पत्र टूटा हुआ मिला। जिसमें रखी दान राशि चोर चुरा कर ले गए। रिपोर्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बताया गया कि दानपात्र में करीब 10 से 15 हजार रुपए की दान राशि होने का अनुमान है।
Trand News : विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप



