Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकई जगहों से रीयूज्ड खाद्य तेल के नमूने लिए, खराब तेल हटवाया

कई जगहों से रीयूज्ड खाद्य तेल के नमूने लिए, खराब तेल हटवाया

शुद्ध आहार, मिलावट पर वार


Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” के तहत सोमवार को देवली क्षेत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान रीयूज्ड खाद्य तेल की जांच की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि इसे लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने महावीर प्रसाद से यूज्ड कुकिंग ऑयल का सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भिजवाया हैं। इसी तरह मैसर्स शम्भु चाट भंडार बस स्टैंड देवली से यूज्ड कुकिंग ऑयल, अग्रवाल मसाला देवली से हल्दी, मिर्च व धनिया पाउडर का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण इकबाल खान के निर्देशों की पालना में रीयूज्ड कुकिंग ऑयल अभियान के तहत देवली बस स्टैंड परिसर में कचोरी, पकौड़ी ठेले विक्रेताओं से समझाईश की गई।

वहीं खाद्य पदार्थो के निर्माण में काम में लिए जाने वाला तेल को तीन बार से अधिक काम में नहीं लेने को कहा गया। खाद्य तेल का उपयोग गुणवत्तापूर्ण कंपनी का ही लिया जाए, इसके लिए निर्देशित किया। अमानक स्तर का तेल के उपयोग पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया जिन विक्रेताओ का तेल संदेहास्पद लगा, उसे तत्काल मौके से हटाकर निस्तारित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d