Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsप्रतिभाओं का समय-समय पर सम्मान जरूरी

प्रतिभाओं का समय-समय पर सम्मान जरूरी


Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीमहावीर दिगंबर जैन मंदिर व महावीर नवयुवक मंडल के तत्वाधान में मंगलवार को सकल जैन समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

नवयुवक मंडल के प्रवक्ता विशाल जैन ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 व 12 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कक्षा 10 के 3 एवं कक्षा 12 के 4 विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र सौपकर सम्मानित किया गया। समारोह में नवयुवक मंडल, त्रिशला महिला मंडल व ट्रस्ट के सदस्य संयुक्त रूप से मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभा का समय-समय प्रोत्साहन जरूरी है। इससे उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। इस मौके पर महावीर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विमल जैन, नवयुवक मंडल सुरेश सोनी, त्रिशला महिला मंडल की अध्यक्ष पिंकी सेठी मौजूद थी। इससे पहले जिनवाणी माता का जुलूस निकाला गया तथा विधिवत पूजा की गई।

इन्हें किया सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा 12 की अंशना जैन, शगुन जैन, कनक जैन व पलक जैन को सम्मानित किया गया। इसी तरह कक्षा 10 की वंशिका अग्रवाल, मेघा जैन व साक्षी जैन को सम्मानित किया गया। इन सभी छात्राओं ने कक्षा 10 व 12 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d