पिछले दिनों प्रकाशित हुई थी खबरें
Deoli News 12 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के मालेड़ा व डाबर कला ग्राम पंचायत की ढाणियों में बुधवार का दिन सुखद रहा। यहां गत एक माह पूर्व किए गए नल कनेक्शनों में पानी की सप्लाई हुई। जिसकी वजह से ग्रामीणों को राहत मिली है।
ग्रामीणों ने बताया कि मालेड़ा की भगवानपुरा ढाणी तथा डाबर कला की कास्या कॉलोनी, कल्याणपुरा ढाणी में गत एक माह पूर्व जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन किए गए। लेकिन इसके बाद इनमें पानी नहीं आया। वहीं भीषण गर्मी में लोग जल संकट से जूझ रहे थे। इसे लेकर पिछले दिनों दैनिक ब्यूरो समेत मीडिया में खबरे प्रकाशित हुई। मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया तथा ग्रामीणों को राहत दी है। गत सोमवार को नल कनेक्शनों की टेस्टिंग की गई।
वहीं बुधवार को पहली बार नलों से पानी आया। इसे देखकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने पानी भरा तथा प्रशासन, मीडिया का आभार व्यक्त किया है।


