Jahazpur News 12 जून (आज़ाद नेब) जहाजपुर के जामोली गांव में बुधवार सुबह कुएं मे काम करते वक्त दीवार ढहने से एक जने की मौत हो गई। जबकि दो जने घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक पंडेर थाना क्षेत्र के जामोली गांव के समीप कुएं की दीवार ढहने से तुलसीराम गवारिया (50) निवासी जामोली की मौत हो गई।
इसी कुएं में काम कर रहे मोहन पुत्र गोरू व बंटी पुत्र मोहन बैरवा घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए पंडेर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मृतक तुलसीराम गवारिया को जहाजपुर चिकित्सालय में लाया गया। घटना की सुचना पर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार, पंडेर नायब तहसीलदार सत्यनारायण आचार्य, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट व ग्रामीण चिकित्सालय पहुंचे। फिलहाल मृतक के शव को मोर्चरी रखा गया है। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था। जिस कुएं पर कार्य कर रहे थे वह सामलाती कुआं बताया गया है।
फिर हुई लाखों की चोरी, सोने-चांदी आभूषण, सिक्के व नकदी पार



